Bihar D.El.Ed Admission 2026 -आवेदन प्रक्रिया शुरू, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन!

Photo of author

By H K Singh

JOIN WHATSAPP

Bihar D.El.Ed Admission 2026 की पूरी जानकारी

अगर आप सरकारी टीचर (शिक्षक) बनने का सपना देख रहे हैं, खासकर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने का, तो आपके लिए बिहार D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) का सुनहरा अवसर आ गया है। इस कोर्स के बिना आप प्राइमरी टीचर की भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

Bihar D.El.Ed Admission 2026
Bihar D.El.Ed Admission 2026

बिहार में शिक्षक भर्ती (जैसे TR1, TR2) की बहार है, और भविष्य में भी बंपर भर्तियां आने वाली हैं। इसलिए, यह D.El.Ed कोर्स करना आपके लिए अनिवार्य है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भविष्य में D.El.Ed बंद भी किया जा सकता है, इसलिए इसे अपना अंतिम मौका समझकर आवेदन ज़रूर करें।

यहाँ आपको बिहार D.El.Ed एडमिशन 2026 (सत्र 2026-2028) से जुड़ी संपूर्ण और सटीक जानकारी मिलेगी।

Bihar D.El.Ed Admission 2026 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ )

इवेंटतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ11 दिसंबर
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि24 दिसंबर
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि10 जनवरी 2026
प्रवेश परीक्षा की तिथि19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक
आंसर की जारी होने की तिथि26 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथिमार्च 2026
काउंसलिंग (कॉलेज आवंटन)अप्रैल 2026

 

योग्यता और सीटों की संख्या

कुल सीटें:

बिहार के सभी सरकारी और प्राइवेट D.El.Ed कॉलेजों में कुल 30,750 सीटें फिक्स हैं।

Bihar D.El.Ed Admission 2026 Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

  • न्यूनतम योग्यता: 12वीं (इंटरमीडिएट) पास।
  • अंक: सामान्य वर्ग के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST): 45% अंकों के साथ 12वीं पास।
  • जिन छात्रों के 12वीं में 50% से कम अंक हैं, यदि उन्होंने ग्रेजुएशन (स्नातक) कर रखा है, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।

 

आयु सीमा (Age Limit – 1/1/2026 तक):

  • न्यूनतम आयु: 17 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: कोई सीमा (No Limit)।

 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क बिहार की अन्य भर्तियों से थोड़ा अधिक है:

  • जनरल / EWS / BC / EBC: ₹960
  • SC / ST / दिव्यांग: ₹760

 

Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2026 Syllabus and Pattern (सिलेबस और पैटर्न)

 

प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन (CBT Mode) माध्यम में होगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअंकों की संख्या
सामान्य हिंदी2525
गणित (Mathematics)2525
विज्ञान (Science – Physics, Chemistry, Biology)2020
सामाजिक अध्ययन (Social Studies – History, Geography, Civics)2020
सामान्य अंग्रेजी (General English)2020
तार्किक क्षमता (Reasoning)1010
कुल योग120120
  • कुल समय: 2.5 घंटे (ढाई घंटे)।
  • नेगेटिव मार्किंग: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है (No Negative Marking)

तैयारी के लिए बेहतरीन पुस्तकें

अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए आप चक्षु पब्लिकेशन की D.El.Ed स्टडी गाइड और प्रैक्टिस सेट का उपयोग कर सकते हैं।

  • स्टडी गाइड में 3000 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्न और व्याख्या सहित उत्तर दिए गए हैं।
  • प्रैक्टिस सेट में 20 मॉडल प्रैक्टिस सेट और 8 सॉल्व्ड पेपर शामिल हैं।

 

सरकारी vs प्राइवेट कॉलेज: फीस और कट-ऑफ

प्रवेश परीक्षा में आपका स्कोर यह तय करता है कि आपको सरकारी (Government) कॉलेज मिलेगा या प्राइवेट (Private) कॉलेज।

1. सरकारी कॉलेज (Government College)

  • कुल खर्च (2 साल का): अधिकतम लगभग ₹25,000
  • एडमिशन के लिए कट-ऑफ: सरकारी कॉलेज पाने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। 120 अंकों में से आपको कम से कम 95+ अंक (टॉपर 105+ लाते हैं) लाने होंगे। 90+ स्कोर करने वालों को भी मौका मिल सकता है, लेकिन 95+ स्कोर सुरक्षित माना जाता है।
  • सुविधा: कम फीस, अच्छी पढ़ाई, नियमित क्लास करना अनिवार्य हो सकता है।

2. प्राइवेट कॉलेज (Private College)

  • कुल खर्च (2 साल का): ₹1.2 लाख से ₹1.5 लाख तक (कॉलेज की प्रसिद्धि पर निर्भर)।
  • एडमिशन के लिए कट-ऑफ: प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन के लिए कट-ऑफ बहुत कम होती है। 120 में से 50 से 70 अंक लाने वाले छात्रों का भी दाखिला हो जाता है, बस फीस अधिक लगती है।
  • सुविधा: अधिक फीस, कभी-कभी क्लास न करने पर भी काम चल जाता है।

हमारा सुझाव: चूंकि सरकारी कॉलेज की फीस बहुत कम है, इसलिए 95+ अंकों का लक्ष्य रखें और प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी लगन से करें।

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें:

  1. 10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  2. 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  3. जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate – यदि लागू हो)
  4. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

लिंक का प्रकारURL
आधिकारिक वेबसाइटhttp://biharboardonline.bihar.gov.in/
ऑनलाइन आवेदन लिंकआवेदन लिंक 
नोटीफिकेशननोटीफिकेशन

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. D.El.Ed कोर्स क्या है और इसे क्यों करना चाहिए?

उत्तर: D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) 2 साल का डिप्लोमा कोर्स है जो आपको कक्षा 1 से 5 तक के प्राइमरी टीचर (शिक्षक) बनने के लिए योग्य बनाता है। बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए यह अनिवार्य है।

Q2. बिहार D.El.Ed 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: वे छात्र जो 12वीं पास हैं और सामान्य वर्ग से 50% या आरक्षित वर्ग से 45% अंक प्राप्त किए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

Q3. क्या D.El.Ed प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

उत्तर: नहीं, बिहार D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Q4. सरकारी कॉलेज पाने के लिए कितने अंक लाने होंगे?

उत्तर: सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए आपको 120 में से कम से कम 95+ अंक लाने का लक्ष्य रखना चाहिए, क्योंकि प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है।

Q5. क्या ग्रेजुएशन (BA/B.Sc/B.Com) कर चुके छात्र भी D.El.Ed कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, यदि आपका 12वीं में 50% से कम है, लेकिन आपने ग्रेजुएशन कर रखा है, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए बने रहें
www.bharatkhabarlive.com

Leave a Comment