SIR 2026 Update: घर बैठे मोबाइल से डाउनलोड करें 2002-2003 की पुरानी वोटर लिस्ट, जानिए पूरा तरीका

Photo of author

By H K Singh

JOIN WHATSAPP

SIR 2026 Update: भारत सरकार और चुनाव आयोग ने पूरे देश में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को तेजी से लागू करने का काम शुरू कर दिया है। कई राज्यों में इसकी शुरुआत हो चुकी है, जबकि अन्य राज्यों में इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। SIR 2026 के तहत मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण युद्ध स्तर पर चल रहा है।

इस प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज वोटर लिस्ट 2002-2003 मानी जा रही है। अगर आप SIR का फॉर्म भर रहे हैं, तो आपको पुराने रिकॉर्ड की जरूरत पड़ेगी। आज के इस खास लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सिर्फ 1 मिनट में अपने मोबाइल फोन से भारत के किसी भी राज्य की 2002-2003 की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SIR 2026 Update
SIR 2026 Update

SIR (Special Intensive Revision) क्या है और यह क्यों जरूरी है?

SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को और भी सटीक और पारदर्शी बनाना है। SIR फॉर्म भरते समय आवेदकों से उनके पुराने चुनावी रिकॉर्ड मांगे जा रहे हैं। इसमें खासतौर पर पार्ट नंबर (Part Number), पार्ट नेम (Part Name) और सीरियल नंबर (Serial Number) की जानकारी जरूरी होती है। ये विवरण आपकी पहचान को सत्यापित करने और वंशावली (Ancestry) को ट्रैक करने में मदद करते हैं।

रानी वोटर लिस्ट 2002-2003 डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आप सीधे अपने गांव या शहर की लिस्ट निकाल सकते हैं:

1. आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर Google ओपन करें और निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.gov.in टाइप करें। आप सीधे Voters Service Portal पर भी जा सकते हैं।

2. SIR विकल्प का चयन करें

पोर्टल के होमपेज पर आपको एक विशेष कॉलम दिखाई देगा: “Special Intensive Revision (SIR) 2026 – Search Your Name in Last SIR”। आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना है। यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे, जिनमें से आपको “Search in Last SIR E-Roll” को चुनना है।

3. राज्य और जिले का चुनाव (सावधानी बरतें)

यहाँ आपको अपना राज्य चुनना होगा (जैसे- हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि)। इसके बाद अपने जिले का चयन करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: यदि आपका जिला वर्ष 2002 के बाद बना है, तो आपको वह जिला चुनना होगा जिसमें आपका क्षेत्र पहले आता था। उदाहरण के लिए, हरियाणा में यदि आप पलवल से हैं, तो आपको ‘फरीदाबाद’ जिला चुनना होगा। यदि आप मेवात (नुह) से हैं, तो ‘गुड़गांव’ जिला चुनें। इसी तरह चरखी दादरी वाले ‘भिवानी’ जिला चुनेंगे।

4. विधानसभा और पोलिंग स्टेशन चुनें

जिला चुनने के बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) का चयन करें। इसके बाद अपने गांव या वार्ड का नाम (Polling Station) चुनें।

5. लिस्ट देखें और डाउनलोड करें

सभी जानकारी भरने के बाद ‘View’ बटन पर क्लिक करें। आपके सामने निर्वाचक नियमावली 2002 की पूरी PDF फाइल खुल जाएगी। इसमें आप अपना, अपने पिता या परिवार के किसी भी सदस्य का नाम, आयु और वोटर कार्ड नंबर देख सकते हैं।

ItemGo To Section
इसे भी पढ़े।SIR Draft Roll 2026
Join Whatsapp GroupClick Here

वोटर लिस्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

डाउनलोड की गई इस लिस्ट में आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण प्राप्त होंगे:

  • क्रम संख्या (Serial Number): जो SIR फॉर्म के लिए अनिवार्य है।
  • मकान नंबर: जिससे आपके पते की पुष्टि होती है।
  • निर्वाचक का नाम और पिता/पति का नाम।
  • आयु और लिंग।
  • EPIC नंबर: आपका पुराना पहचान पत्र नंबर।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. क्या मैं किसी भी साल की वोटर लिस्ट निकाल सकता हूँ?

जी हाँ, पोर्टल पर ‘Last SIR E-Roll’ के तहत पुरानी सूचियाँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें मुख्य रूप से 2002-2003 की लिस्ट मांगी जा रही है।

Q2. यदि मुझे अपना गांव लिस्ट में न मिले तो क्या करें?

अगर गांव का नाम नहीं मिल रहा, तो अपनी पुरानी पंचायत या उस समय के नजदीकी बड़े पोलिंग स्टेशन के नाम से सर्च करें।

Q3. SIR 2026 का फॉर्म भरना क्यों अनिवार्य है?

यह आपकी नागरिकता और मतदाता पहचान को मजबूती प्रदान करता है और भविष्य की सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आधार का काम करता है।

Q4. क्या इसके लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?

नहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट से यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।

Leave a Comment