NABARD Development Assistant भर्ती 2026 – 162 वैकेंसी, योग्यता, आवेदन लिंक और अंतिम तिथि

Photo of author

By H K Singh

JOIN WHATSAPP

NABARD Development Assistant भर्ती 2026राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advertisement No. 08/DA/2025-26) जारी कर दी है। यह बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों के लिए एक शानदार अवसर प्रस्तुत करता है।

NABARD Development Assistant भर्ती 2026
NABARD Development Assistant भर्ती 2026

NABARD Development Assistant Important Dates 2026 ( महत्वपूर्ण तिथियाँ )

कार्य / इवेंटतिथि
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान शुरू17 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान समाप्त03 फरवरी 2026
प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I)21 फरवरी 2026
मुख्य परीक्षा (Phase-II)12 अप्रैल 2026

NABARD Development Assistant Age Limit 2026 ( आयु सीमा )

आयु संबंधी विवरणशर्त / जानकारी
न्यूनतम आयु21 वर्ष (01 जनवरी 2026 तक)
अधिकतम आयु35 वर्ष (01 जनवरी 2026 तक)
जन्म तिथि सीमा02 जनवरी 1991 से पहले और 01 जनवरी 2005 के बाद जन्म नहीं होना चाहिए
आयु में छूटSC/ST: 5 वर्ष OBC: 3 वर्ष PWBD (Gen): 10 वर्ष

NABARD Development Assistant Application Fee 2026 ( आवेदन शुल्क )

श्रेणीशुल्क विवरण
SC / ST / PWBD₹100 (केवल सूचना शुल्क)
अन्य सभी उम्मीदवार₹550 (₹450 आवेदन शुल्क + ₹100 सूचना शुल्क)
नोटशुल्क पर 18% GST अलग से लागू होगा

NABARD Development Assistant Vacancy Details 2026 ( पद और रिक्तियां )

पद का नामपदों की संख्यास्थान / विवरण
डेवलपमेंट असिस्टेंट (Development Assistant)159विभिन्न राज्यों में
डेवलपमेंट असिस्टेंट – हिंदी (Development Assistant – Hindi)3

NABARD Development Assistant Eligibility Criteria 2026 ( शैक्षणिक योग्यता )

पद का नामशैक्षणिक योग्यता / विवरण
डेवलपमेंट असिस्टेंट (Development Assistant)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री, न्यूनतम 50% अंक। (SC/ST/PWBD/EXS के लिए केवल उत्तीर्ण होना आवश्यक)
डेवलपमेंट असिस्टेंट – हिंदी (Development Assistant – Hindi)न्यूनतम 50% अंक के साथ स्नातक डिग्री, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य या मुख्य विषय हों। अंग्रेजी ↔ हिंदी अनुवाद की क्षमता।
अनिवार्य कौशलकंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान और संबंधित राज्य की क्षेत्रीय भाषा में प्रवीणता।

NABARD Development Assistant Selection Process 2026 ( चयन प्रक्रिया )

चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होते हैं:

  • चरण-I: प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा (यह केवल क्वालीफाइंग के लिए है)।
  • चरण-II: मुख्य ऑनलाइन परीक्षा (यह अंतिम मेरिट के लिए अंक जोड़े जाएंगे)।
  • LPT: भाषा प्रवीणता परीक्षा (यदि 10वीं/12वीं में वह भाषा विषय के रूप में नहीं थी)।
ItemGo To Section
इसे भी पढ़े।EXIM Bank MT Vacancy 2026
Join Whatsapp GroupClick Here

NABARD Development Assistant Syllabus 2026 ( पाठ्यक्रम )

  • English: Vocabulary, Grammar, Reading Comprehension, Essay & Letter writing (Mains).
  • Numerical Ability / Quantitative Aptitude: Number system, Arithmetic, Data Interpretation.
  • Reasoning: Puzzles, Seating arrangement, Syllogism, Logical reasoning.
  • General Awareness: विशेष रूप से कृषि, ग्रामीण विकास और बैंकिंग के संदर्भ में.
  • Computer Knowledge: बेसिक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, MS Office, इंटरनेट.

NABARD Development Assistant Documents 2026 ( जरूरी दस्तावेज़ )

  • हाल ही में ली गई फोटो और आपका हस्ताक्षर।
  • अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र।
  • आधार कार्ड या कोई अन्य मान्य फोटो आईडी।
  • जाति प्रमाण पत्र और शैक्षणिक मार्कशीट।

NABARD Development Assistant Salary / Pay Scale 2026 ( वेतनमान )

चयनित उम्मीदवारों को ₹13,150 से लेकर ₹34,990/- के पे-स्केल पर रखा जाएगा। वर्तमान में, सभी भत्तों को मिलाकर प्रारंभिक सकल वेतन (Gross Salary) लगभग ₹46,500/- प्रति माह है।

How to NABARD Development Assistant Apply ( आवेदन कैसे करें )

  • नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Career Notices‘ सेक्शन में “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण (Registration) करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फिर उसका प्रिंटआउट ले लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

लिंक का प्रकारविवरण / URL
आधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन लिंकयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट के लिए कुल कितनी रिक्तियां हैं?

उत्तर: कुल 162 रिक्तियां हैं (159 डेवलपमेंट असिस्टेंट और 3 डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी के लिए) ।

Q2. क्या मैं एक से अधिक राज्यों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर: नहीं, उम्मीदवार केवल एक ही राज्य की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

Q3. नाबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट का वेतन क्या है?

उत्तर: वर्तमान में, प्रारंभिक मासिक सकल वेतन (Gross Pay) लगभग ₹46,500/- है ।

1 thought on “NABARD Development Assistant भर्ती 2026 – 162 वैकेंसी, योग्यता, आवेदन लिंक और अंतिम तिथि”

Leave a Comment