उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका दिया है। बोर्ड ने यूपी पुलिस (UP Police) उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 537 पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
UP Police Recruitment 2025: 537 पदों पर भर्ती निकली है। जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया। UP Police Important Dates ( महत्वपूर्ण तिथियाँ ) महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) तिथि ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 20 दिसम्बर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 शुल्क समायोजन और संशोधन की तिथि 22 जनवरी 2026
UP Police Age Limit ( आयु सीमा ) आयु सीमा (Age Limit) विवरण आयु की गणना की तिथि 01 जुलाई 2025 न्यूनतम आयु 21 वर्ष अधिकतम आयु 28 वर्ष जन्म तिथि सीमा 01 जुलाई 1997 से पूर्व और 01 जुलाई 2004 के बाद नहीं आयु में छूट उत्तर प्रदेश के मूल निवासी SC / ST / OBC अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट
UP Police Application Fee ( आवेदन शुल्क ) श्रेणी आवेदन शुल्क सामान्य / OBC / EWS ₹500 SC / ST ₹400
UP Police Vacancy Details ( पद और रिक्तियां ) पद का नाम पदों की संख्या पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) 112 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) 311 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) 114 कुल पद 537
श्रेणीवार विवरण (Category-wise Vacancy) श्रेणी SI (गोपनीय) ASI (लिपिक) ASI (लेखा) अनारक्षित (UR) 49 128 50 EWS 10 30 10 OBC 29 83 30 SC 23 64 23 ST 01 06 01 कुल 112 311 114
UP Police Eligibility Criteria ( शैक्षणिक योग्यता ) पद का नाम शैक्षणिक योग्यता SI (Confidential) & ASI (Clerk) किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) + हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग + NIELIT ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट ASI (Accounts) वाणिज्य (Commerce) में स्नातक या लेखाशास्त्र में परास्नातक डिप्लोमा + हिंदी टाइपिंग + NIELIT ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट
UP Police Selection Process ( चयन प्रक्रिया ) चरण विवरण लिखित परीक्षा (Offline Written Exam) 400 अंकों की OMR आधारित परीक्षा दस्तावेज़ सत्यापन एवं PST शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और अभिलेखों की जांच कंप्यूटर टाइपिंग एवं आशुलिपि पदों के अनुसार अर्हकारी (Qualifying) परीक्षा चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन अंतिम चरण
UP Police Exam Pattern & Syllabus ( परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम ) लिखित परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी। इसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे:
सामान्य हिंदी / कंप्यूटर ज्ञान: 100 अंक सामान्य जानकारी / सामयिक विषय: 100 अंक संख्यात्मक और मानसिक योग्यता: 100 अंक मानसिक अभिरूचि / तार्किक परीक्षा: 100 अंक न्यूनतम अंक: प्रत्येक विषय में 35% और कुल 40% अंक लाना जरूरी है। UP Police Documents Required ( आवश्यक दस्तावेज़ ) आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
शैक्षिक प्रमाण पत्र (स्नातक, ‘O’ लेवल)। आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र (जाति, मूल निवास, EWS)। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर। UP Police Salary / Pay Scale ( वेतनमान ) पद का नाम पे लेवल वेतनमान SI (गोपनीय) पे लेवल-6 ₹35,400 – ₹1,12,400 ASI (लिपिक / लेखा) पे लेवल-5 ₹29,200 – ₹92,300
How to UP Police Apply ( आवेदन कैसे करें ) बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं. OTR (One Time Registration) पूरा करें. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें, और रसीद को सुरक्षित रखें. महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) 1. क्या ‘Appearing’ छात्र आवेदन कर सकते हैं? नहीं, आवेदन की तिथि तक अभ्यर्थी के पास निर्धारित शैक्षिक अर्हता और अंकतालिका होनी चाहिए।
2. शारीरिक मानक (PST) क्या है? सामान्य/OBC/SC पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई 163 सेमी और महिला अभ्यर्थियों के लिए 150 सेमी अनिवार्य है।
3. क्या परीक्षा में ‘Normalization’ होगा? हाँ, एक से अधिक पालियों में परीक्षा होने पर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
4. क्या इसमें कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है? हाँ, NIELIT से ‘ओ’ लेवल या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कंप्यूटर अर्हता अनिवार्य है ।
अधिक जानकारी के लिए बने रहें www.bharatkhabarlive.com