DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026:STA-B और Tech-A के 764 पदों पर बंपर मौका!

7 Min Read
DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Notification

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Notification (अधिसूचना)

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Notification

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (CEPTAM) ने तकनीकी संवर्ग के लिए DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है । इस भर्ती (विज्ञापन संख्या: सेप्टेम-11) के तहत, वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (STA-B) और तकनीशियन-ए (Tech-A) के कुल 764 रिक्तियों पर योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । रक्षा क्षेत्र में एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है |

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रारंभिक तिथि11 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि01 जनवरी 2026 (23:55 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि03 जनवरी 2026 (23:55 बजे तक)
आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि04.01.2026 से 06.01.2026 (23:55 बजे तक)
पात्रता की निर्णायक तिथि01 जनवरी 2026
टियर-I (सीबीटी) परीक्षा की तिथिडीआरडीओ की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Age Limit (आयु सीमा)

पात्रता की निर्णायक तिथि 01.01.2026 को अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए

आयु में छूट (Age Relaxation): भारत सरकार के मौजूदा नियमानुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट देय है

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL): 3 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 5 वर्ष
  • PwBD + अनारक्षित (UR): 10 वर्ष
  • केंद्र सरकार में निरंतर सेवा करने वाले विभागीय अभ्यर्थी (STA-B के लिए): 5 वर्ष

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Vacancy Details (पद और रिक्तियां)

DRDO CEPTAM-11 के तहत कुल 764 रिक्तियां जारी की गई हैं ।

पद का नामसमूह (Group)कुल रिक्तियां
वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (STA-B)‘बी’, अराजपत्रित, गैर-मंत्रालयी 561
तकनीशियन-ए (Tech-A)‘सी’, अराजपत्रित, गैर-मंत्रालयी 203

श्रेणी-वार रिक्तियों का संक्षिप्त विवरण (Category-wise Vacancy Summary)

पद का नामSCSTOBC-NCLEWSURPwBDकुल
STA-B83 43 136 50 249 21 561
Tech-A25 13 44 18 103 8 203

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Eligibility Criteria (शैक्षणिक योग्यता)

पात्रता की निर्णायक तिथि (01.01.2026) तक निम्नलिखित योग्यता पूरी होनी चाहिए

  1. वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (STA-B):
    • संबंधित पोस्ट कोड के अनुसार बीएससी (B.Sc.) डिग्री या
    • एआईसीटीई (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में संबंधित डिप्लोमा ।
    • नोट: विज्ञान में स्नातकोत्तर, बी.टेक. या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री जैसी उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर विचार नहीं किया जाएगा ।
  2. तकनीशियन-ए (Tech-A):
    • मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा (Xth) या समकक्ष
    • और संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) से प्रमाणपत्र

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Salary (वेतनमान)

वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (STA-B): 7वें वेतन आयोग के अनुसार, वेतन मैट्रिक्स स्तर-6 (₹35400 – ₹112400)

तकनीशियन-ए (Tech-A): 7वें वेतन आयोग के अनुसार, वेतन मैट्रिक्स स्तर-2 (₹19900 – ₹63200)

दोनों पदों पर भारत सरकार के मौजूदा नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और अन्य लाभ/भत्ते देय होंगे

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो चरण (टियर) शामिल हैं, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित किए जाएंगे ।

पद का नामटियर-I (Tier-I)टियर-II (Tier-II)मेरिट का आधार
STA-Bसीबीटी (Screening/Qualifying) सीबीटी (Provisional Selection)टियर-II के भाग-II (विषय-विशिष्ट) में प्रदर्शन
Tech-Aसीबीटी (Provisional Selection)ट्रेड टेस्ट (Qualifying)टियर-I में प्राप्त अंकों (Normalised Score)
  • ट्रेड टेस्ट: टेक्नीशियन-ए के लिए ट्रेड टेस्ट, संबंधित ट्रेड के लिए विशिष्ट होगा और यह केवल अर्हक (Qualifying) प्रकृति का होगा ।
  • परीक्षा का माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा ।

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Application Fee (आवेदन शुल्क)

CategoryApplication Fee
Gen / OBC / EWS₹ Soon /-
SC / ST / Ex-Service₹ Soon /-
PH₹ Soon /-

DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Documents (आवश्यक दस्तावेज़)

ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अपलोड करना आवश्यक है (जो लागू हो):

  • शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र: प्रमाणपत्र पर जारी करने की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए ।
  • जाति प्रमाण पत्र: SC/ST/OBC-NCL (केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में) ।
  • OBC-NCL स्व-घोषणा: ‘क्रीमी लेयर से संबंधित नहीं’ होने की स्व-घोषणा (अनुलग्नक- III) ।
  • EWS प्रमाण पत्र: सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय और संपत्ति प्रमाण पत्र ।
  • PwBD प्रमाण पत्र: बेंचमार्क विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) ।

How to DRDO CEPTAM-11 Recruitment 2026 Apply (आवेदन कैसे करें)

  1. डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in पर जाएं ।
  2. ‘CEPTAM’ अनुभाग में जाकर विज्ञापन संख्या ‘सेप्टेम-11’ के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें ।
  3. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले पूरा विज्ञापन (सभी भाग) सावधानीपूर्वक पढ़ें ।
  4. सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सही-सही भरें।
  5. मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ (योग्यता, जाति, आदि) अपलोड करें ।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  7. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
लिंक का विवरणलिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official DRDO Website)https://www.drdo.gov.in
Apply OnlineClick Here
पूर्ण विज्ञापन डाउनलोड करें डाउनलोड करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ – Frequently Asked Questions)

प्रश्न (Question)उत्तर (Answer)
Q1. डीआरडीओ सेप्टेम 11 भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?कुल 764 पद हैं, जिनमें 561 पद STA-B के लिए और 203 पद Tech-A के लिए हैं
Q2. STA-B और Tech-A के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?STA-B के लिए B.Sc./डिप्लोमा और Tech-A के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट आवश्यक है.
Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01 जनवरी 2026 है
Q4. क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?हाँ, केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं

अधिक जानकारी के लिए बने रहें
www.bharatkhabarlive.com

Share This Article
Follow:
I am a news blogger, app developer, digital marketer and content creator. I am passionate about analyzing news, building useful apps, promoting brands online and creating engaging content.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version