सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 25 मई तक जारी होगी BTSC ANM Merit List 2025
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से एएनएम पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, 10,709 एएनएम पदों की मेरिट लिस्ट 25 मई 2024 तक जारी की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
-
बीटीएससी द्वारा 2022 में 10,709 एएनएम पदों पर भर्ती निकाली गई थी, लेकिन मेरिट लिस्ट जारी करने में देरी हुई।
-
मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां आदेश दिया गया कि 25 मई तक मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाए।
-
कोर्ट ने 100 पदों को कम करके 10,609 पदों पर जॉइनिंग कराने का निर्देश दिया है।
क्या कहता है BTSC का नोटिस?
बीटीएससी ने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि वे कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तेजी से काम कर रहे हैं। अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय में फोन करके भी जानकारी ले सकते हैं।
बिहार एएनएम नई भर्ती 2025: 15,000 पदों पर होगी भरती!
जो उम्मीदवार बिहार एएनएम की नई भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, 15,000 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस साल कुल 45,000 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन आदि शामिल हैं।
मंगल पांडे का ट्वीट वायरल
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्विटर पर पुष्टि की है कि 15,000 एएनएम पदों पर भर्ती जल्द ही निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि टेक्निकल कारणों से मेरिट लिस्ट में देरी हुई, लेकिन अब प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।
क्या करें अभ्यर्थी?
-
25 मई तक मेरिट लिस्ट का इंतजार करें।
-
नई भर्ती के लिए पढ़ाई जारी रखें।
-
BTSC की आधिकारिक वेबसाइट (btsc.bih.nic.in) पर अपडेट चेक करते रहें।