Gold Price in India 03 December 2025
Silver Price in India 03 December 2025
Platinum Price in India 03 December 2025

BTSC ANM Merit List 2025 : नई भर्ती 15,000 पदों पर आएगी

H K SINGH
2 Min Read

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 25 मई तक जारी होगी BTSC ANM Merit List 2025

 

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से एएनएम पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, 10,709 एएनएम पदों की मेरिट लिस्ट 25 मई 2024 तक जारी की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

  • बीटीएससी द्वारा 2022 में 10,709 एएनएम पदों पर भर्ती निकाली गई थी, लेकिन मेरिट लिस्ट जारी करने में देरी हुई।

  • मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां आदेश दिया गया कि 25 मई तक मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाए।

  • कोर्ट ने 100 पदों को कम करके 10,609 पदों पर जॉइनिंग कराने का निर्देश दिया है।

क्या कहता है BTSC का नोटिस?

बीटीएससी ने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि वे कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तेजी से काम कर रहे हैं। अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय में फोन करके भी जानकारी ले सकते हैं।

बिहार एएनएम नई भर्ती 2025: 15,000 पदों पर होगी भरती!

जो उम्मीदवार बिहार एएनएम की नई भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, 15,000 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस साल कुल 45,000 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन आदि शामिल हैं।

मंगल पांडे का ट्वीट वायरल

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्विटर पर पुष्टि की है कि 15,000 एएनएम पदों पर भर्ती जल्द ही निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि टेक्निकल कारणों से मेरिट लिस्ट में देरी हुई, लेकिन अब प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।

क्या करें अभ्यर्थी?

  1. 25 मई तक मेरिट लिस्ट का इंतजार करें।

  2. नई भर्ती के लिए पढ़ाई जारी रखें

  3. BTSC की आधिकारिक वेबसाइट (btsc.bih.nic.in) पर अपडेट चेक करते रहें।

Read more

Share This Article
Follow:
H K Singh एक युवा डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें सरकारी योजनाएँ (रोजगार योजनाएँ, छात्रवृत्ति आदि),शिक्षा से जुड़ी खबरें (एग्जाम, रिजल्ट, एडमिशन अपडेट),ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री (नई गाड़ियाँ, बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटर, रिव्यू) और देश-दुनिया की ताज़ा खबरेंसे जुड़ी खबरों पर गहन अनुभव है। पिछले 5 वर्षों से ये ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए काम कर रहे हैं और पाठकों तक भरोसेमंद और तथ्यात्मक जानकारी पहुँचाना इनका मुख्य उद्देश्य है।H K Singh ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय से B.COM की पढाई पूरा किया है और साथ में ऐप डेवलपर, डिजिटल मार्केटर और कंटेंट क्रिएटर का भी कोर्स पूरा किया। अभी WWW.BHARATKHABARLIVE.COM के मालिक है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *